आगरा, अप्रैल 13 -- Agra News: सैलरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर नोएडा में श्रमिकों ने बवाल काट दिया। सड़क पर उतरे गुस्साए श्रमिकों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ करके आगे के हवाले कर दिया। इसको लेकर देखते हुए आगरा में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। आगरा में सिकंदरा, एत्मादुद्दौला और ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई। एलआईयू को सक्रिय किया गया। पुलिस को फैक्ट्रियों के आस-पास पैदल गश्त के निर्देश दिए गए। 17 स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन इलाकों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे पुलिस चेक कर रही है। यह देख रही है कि कोई खराब तो नहीं है। पुलिस को निर्देश हैं कि माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि आगरा में सिकंदरा, ट्रांसयमुना और एत्मादुद्दौला के नुनिहाई इलाके में ज्यादातर फैक्ट्रियां हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.