नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा। सेक्टर-15 नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में मंगलवार को पांच लाख रुपये की कीमत की पुस्तकें दी गई है। विभिन्न प्रतियोगितों की तैयारी के लिए पुस्तकें दी गई। ताकि लाइब्रेरी में आने वाले बच्चे बेहतर तरह से तैयारी कर सके। नोएडा लोकमंच द्वारा लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा सीएसआर पहल के अंतर्गत शैक्षिक और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें दी गई। इस समारोह का शुभारंभ सांसद डा. महेश शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश आईईअक्स सॉफ्टवेयर कंपनी के चेयरमैन सत्यनारायण गोयल और सीएफओ विनीत हरलालका समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.