मथुरा, जुलाई 26 -- नोएडा में डीआईओएस रहे धर्मेंद्र शर्मा को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा का प्रिंसिपल बनाया गया है। जेडी मुकेश अग्रवाल के स्थानांतरण होने के बाद पद रिक्त पड़ा था। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन को प्रमोशन देकर डाइट पर वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है। दोनों शिक्षाविदों के नेतृत्व में डाइट मथुरा को नई दिशा मिलेगी, ऐसी लोगों में उम्मीद जगी है। स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों का कहना है कि नवीन प्राचार्य और वरिष्ठ प्रवक्ता गण अभिनव पहल कर छात्रों के हित में निर्णय लेंगे। ताकि उनका भविष्य संवर सके। फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों ने डाइट प्राचार्य से अनुरोध करते हुए ऐसे छात्रों के हित में पुन विकल्प भरवाकर नए सिरे से स्कूल आवंटित करने को आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- शपथ ग्रहण का विरोध से लेकर NEET पेपर लीक तक, धर्मेंद्र प्रधान के क...