नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए पांच बसें चलाई जा रहीं
नोएडा, जुलाई 24 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। मोरना स्थित नोएडा डिपो की बसों में कांवड़ियो के हरिद्वार जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, भीड़ न होने से पूर्व निर्धारित संख्या में ही बस चलाई जा रही हैं। नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहताश कुमार ने बताया कि डिपो में कांवड़िये आने शुरू हो गए हैं। हालांकि, इनकी संख्या अभी कम है। ऐसे में पांच बस ही हरिद्वार के लिए चलाई जा रही है। शिव भक्तों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 और 31 जुलाई को डिपो में शिव भक्तों की भीड़ होने की संभावना है। डिपो की सभी बसे साधारण और सीएनजी चलित हैं। यहां से अलग-अलग शहरों के लिए 188 बसें चलती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.