नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें तीन दिन और चलेंगी
नोएडा, अगस्त 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा डिपो से सिर्फ तीन दिन और हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी। इसके बाद पहले की तरह की चार बसें हरिद्वार जाएंगी। नोएडा डिपो के अधिकारियों के अनुसार शिव भक्तों के लिए हरिद्वार तक अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इन बसों की सुविधा 11 अगस्त तक मिलेगी। इसके बाद पूर्व की तरह सिर्फ चार नियमित बसें ही संचालित की जाएंगी। नोएडा डिपो प्रशासन के अनुसार, बारिश के मौसम के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन और खराब मौसम की वजह से घूमने के लिए पहाड़ों को जाने वाले यात्री नहीं हैं। ऐसे में कोटद्वार और देहरादून की बसों के लिए यात्री मिलने मुश्किल हो रहे हैं। वहीं, हरिद्वार के लिए शिवभक्त अभी भी बसों में रवाना हो रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.