नोएडा, दिसम्बर 10 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मोरना स्थित नोएडा डिपो ने संविदा पर चालकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। लोग कार्यदिवस में नोएडा डिपो में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। नोएडा डिपो में 800 से अधिक चालक और परिचालक हैं। इनमें संविदाकर्मियों की संख्या अधिक है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में कुल मिलाकर 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो में बसों की संख्या 188 है। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि आवेदक की न्यूनतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। लंबाई कम से कम 5.3 फीट, योग्यता कम से कम आठवीं पास और भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। दस्तावेजों की जांच के बाद चालक का बस चलाने का परीक्षण किया जाएगा। यदि इसमें भी वह सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.