नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। मोरना स्थित नोएडा डिपो को दो और डबल डेकर बसें मिल गईं। अब इनकी संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अधिकारियों के अनुसार होली के बाद डबल डेकर बसों की सेवा शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि एक डबल डेकर बस पहले मिली थी। अब दो बसें मिली हैं। बसें स्विच मोबिलिटी कंपनी की हैं। उनके पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें बसों को चलाने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बसें मार्च में चलनी शुरू हो जाएंगी। बसों के रूट दो से तीन दिन में निर्धारित कर लिए जाएंगे। बसों की सुविधा को उन सभी स्थानों से जोड़ा जाएगा, जहां से अधिक यात्री मिल सकें। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को भी बस की सुविधा देने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.