नोएडा ट्रेड फेयर में महकेगी दही बड़ा और कचौड़ी की खुशबू
गोंडा, सितम्बर 24 -- गोण्डा, संवाददाता। खेतों में किसान की मेहनत से तैयार अनाज जब बड़े बाजार तक पहुंचता है तो उसके साथ गांव की उम्मीदें भी आगे बढ़ती हैं। नोएडा ट्रेड फेयर में गोण्डा के काला नमक चावल, मिलेट्स और स्थानीय व्यंजनों की खुशबू जिले की पहचान को नई ऊंचाई दे रही है। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित एफपीओ की ओर से ट्रेड फेयर में दो स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा ओडीओसी के तहत दही बड़ा और कचौड़ी का स्टाल लगाया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 25 से 29 सितंबर तक आयोजित ट्रेड फेयर में कृषि और उद्योग विभाग के सहयोग से लगाए गए स्टॉलों पर काला नमक चावल के साथ मक्के से बने कॉर्नफ्लेक्स, चिप्स, पॉपकॉर्न सहित रागी, कोदो, सांवा और इनके मल्टीग्रेन आटे जैसे मिलेट्स उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.