नोएडा टेंडर घोटाला मामले में सुनवाई टली
नोएडा, जुलाई 23 -- गाजियाबाद, नोएडा। टेंडर घोटाला मामले में गुरुवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह के उपस्थित नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश अवनीश कुमार पांडेय ने अगली सुनवाई के लिए सात अगस्त की तारीख तय की है। सीबीआई के अनुसार वर्ष 2011 में भूमिगत केबल डालने के टेंडर में अनियमितता कर नियमों की अनदेखी करते हुए मनचाही फर्मों को ऊंची दरों पर ठेके दिए गए, जिससे सरकारी खजाने को करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मामले में तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह समेत 14 लोग आरोपी हैं। अगली सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.