नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 600 ई-रिक्शा चालकों में से 90 के पास में ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नहीं मिले। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम के जांच अभियान में यह जानकारी सामने आई। परिवहन विभाग में 25 हजार से अधिक ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। इनकी संख्या बढ़ने के साथ ही नियमों का उल्लंघन भी बढ़ा है। परिवहन विभाग के अनुसार एक साल में सड़कों पर चलाए गए अभियान में लगभग 600 ई-रिक्शा की जांच की गई है। इसमें नियमों के उल्लंघन के आधार पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की गई। इसमें 80 से 90 चालक मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सके। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को विकल्प दिया जाता है कि वे फोन पर भी ड्राइविंग लाइसेंस दिखा दें। जो चालाक फोन पर लाइसेंस दिखा देते हैं, उनका चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.