नोएडा-ग्रेनो में ऑपरेशन कवच; प्राइवेट बसों की होगी निगरानी, 47 जब्त, 76 के चालान
नोएडा, अक्टूबर 13 -- गौतमबुद्ध नगर के परिवहन विभाग ने दिल्ली से नोएडा होकर जाने वाली एक हजार से अधिक निजी बसों का डाटा तैयार किया है। इसमें सुरक्षा मानकों में कमियों वाली बसों को एक अलग श्रेणी में रखा गया है ताकि उन पर विशेष रूप से नजर रखी जा सके। अब ऑपरेटर की हर एक बस की विशेष निगरानी की जाएगी। विभाग ने यह कड़ा कदम हाल ही में बस में गैंगरेप और आग लगने की घटना के बाद लिया है। परिवहन विभाग के अनुसार, जिन बसों में फिटनेस, परमिट या सुरक्षा उपकरणों जैसे अग्निशमन यंत्र या इमरजेंसी गेट की कमी मिली है, उन्हें अलग हाई-अलर्ट पर डाला गया है। इन निजी बसों की हर बार सड़क पर उतरने या नियमित अंतराल पर विशेष निगरानी की जाएगी। यदि किसी ऑपरेटर की एक बस में गड़बड़ी मिलती है, तो उसके बेड़े की अन्य सभी बसों की भी कड़ाई से जांच होगी। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.