नोएडा-ग्रेनो में अगले हफ्ते से पारा बढ़ने का अनुमान
नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा, राजेश शर्मा। अगले हफ्ते से नोएडा और ग्रेनो का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार से तीन दिन तेज हवा चलने का अनुमान है। गुरुवार को दोनों शहरों का एक्यूआई 150 से कम रहा। नोएडा और ग्रेनो का अधिकतम तापमान मौसम विज्ञान विभाग ने जारी नहीं किया। न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन पहले के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं पिछले दिनों हुई बारिश से अधिकतम तापमान भी 6-7 डिग्री कम हुआ है। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। बीच-बीच में धूप भी निकली। दिनभर ठंडी हवा चली। नोएडा का एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का 133 रहा। आने वाले दिनों में दोनों शहरों का एक्यूआई 200 से कम रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.