नोएडा, दिसम्बर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों के परिचालन पर असर रहा है। बसें एक से डेढ़ घंटा विलंब से दौड़ रही हैं। वहीं, एहतियात के चलते बसों को रात में सड़कों पर नहीं चलाने का फैसला लागू किया गया है। देर शाम निकलने वाली बसों को सुबह के वक्त स्थानांतरित कर दिया गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि कोहरे के कारण बसों की गति काफी कम है। ऐसे में बसें एक से डेढ़ घंटे देरी से डिपों में पहुंच रही हैं। बसों के डिपो से गंतव्य पर निकलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ से नोएडा के लिए शाम सात बजे निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.