नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो को शुक्रवार को प्रदूषण से राहत मिली। दोनों शहर की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुवार को दोनों शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में था। जिले में सुबह आठ बजे के आसपास धूप तेज हो गई। हवा की गति कम होने के चलते लोगों को सर्दी से भी राहत मिली। हालांकि, सुबह और शाम को ठंड रही। हालांकि, मौसम में हो रहे इस बदलाव ने हवा को साफ कर दिया। नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 196 और ग्रेटर नोएडा का 194 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में आता है। गुरुवार को नोएडा का एक्यूआई 237 और ग्रेटर नोएडा का 220 था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.