नोएडा, मई 28 -- नोएडा, राजेश शर्मा। प्रदेश सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तैराक 30 मई से दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। शुक्रवार को सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। पुरुष वर्ग में वेदांत चंद्रा, विष्णु नारायण, प्रज्ञान यादव, अयान विश्नोई, वरुण, आशीष गोयल और सात्विक डबास अलग अलग स्पर्धाओं में पदक के लिए तरणताल में गोता लगाएंगे। वहीं महिला वर्ग में नंदिनी चौहान, भाविका चौधरी, शायला, शार्वी वर्मा, सान्वी, सिदक कौर, आद्या साहनी, एशानी शर्मा, वृंदा यादव, उत्सा गंगवार और दीया आर्य दमखम दिखाएंगी। ये तैराक फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक आदि की अलग-अलग दूरी की स्पर्धाओं में भाग लेंगे। सीनियर प्रदेश तैराकी के बाद जुलाई महीने में प्रदेश जूनियर और सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता भी आय...