नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। दलित प्रेरणा स्थल में मंगलवार को काफी अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, फिल्म सिटी मार्ग, सेक्टर-15 नयाबांस गांव के सामने समेत कई जगह वाहनों की कतार लगी रही। ट्रैफिक पुलिस ने तीन घंटे से अधिक समय तक वाहनों के रास्तों मे बदलाव किया। हालांकि, जाम से बचाने की योजना फेल नजर आई। सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। शाम करीब पांच-छह बजे तक लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले सुबह 10-11 बजे के बीच अधिक संख्या में लोग प्रेरणा स्थल पहुंचे। दलित प्रेरणा स्थल के सामने जाम लगने पर यातायात पुलिस ने नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की ओर से आकर सीधे डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-37 की ...