नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा से ग्रेनो वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो की योजना अब नए सिरे से तैयार की जाएगी। इस रूट पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। यह डीपीआर मंजूरी के लिए पहले यूपी और फिर केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र सरकार ने पुरानी डीपीआर को आपत्ति लगाकर लौटा दिया है। मेट्रो का रूट अभी तक नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित था। करीब दो साल पहले इसका रूट बदला गया, जिसकी डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास लंबित थी। इस रूट पर 11 स्टेशन बनाए जाने थे। इस बीच गाजियाबाद से ग्रेनो वेस्ट होते हुए नोएडा एयरपोर्ट जेवर तक नमो भारत चलाने की तैयारी शुरू हो गई। एक रूट पर एक साथ दो अलग-अलग मेट्रो चलाया जाना मुश्किल है। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.