नोएडा-ग्रेटर नोएडा में जाम और हादसे रोकने को सड़कों पर बने 27 अवैध कट होंगे बंद
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में सड़क हादसों और जाम के कारण बन रहे 27 अवैध कट अब जल्द ही बंद कराए जाएंगे। सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को यह निर्णय लिया। इसके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पत्र लिखा गया है।शॉर्टकट के चक्कर में हो रहे हादसे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों पर बने इन अवैध कटों की लिस्ट के साथ पत्र लिखा है। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ये 27 कट बेहद संवेदनशील हैं। सड़कों पर अनाधिकृत रूप से बने ये अवैध कट आए दिन होने वाले सड़क हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं। वाहन चालक शॉर्टकट लेने के चक्कर में इनसे गलत दिशा में वाहन मोड़ ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.