नोएडा, जनवरी 23 -- गौतमबुद्धनगर जिले में 23 जनवरी 2026 को कई स्कूलों को विदेशी ई-मेल आईडी से धमकी भरे स्पैम ई-मेल मिलने की सूचना पर पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। 26 जनवरी को देखते हुए पहले से ही अलर्ट मोड पर मौजूद पुलिस की विभिन्न टीमों ने सूचना मिलते ही संबंधित स्कूलों और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर स्थानीय पुलिस बल के साथ बॉम्ब स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, एएस चेक टीम और बीडीडीएस टीम को तैनात किया गया। जांच के दौरान किसी भी स्कूल परिसर या आसपास के क्षेत्र में कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली और स्थिति पूरी तरह सामान्य पाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.