नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच नया रोड यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले खुलेगा, परी चौक-सूरजपुर तक घटेगा जाम
ग्रेटर नोएडा, अगस्त 9 -- ग्रेटर नोएडा के एलजी गोलचक्कर से नोएडा के सेक्टर 146-147 को सीधे जोड़ने वाला रास्ता अगले महीने आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले खोलने की तैयारी है। हालांकि, इसमें दो बड़ी बाधा हिंडन के बांध पर सड़क का निर्माण और हाईटेंशन लाइन को ऊंचा करने की हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इन बाधाओं को दूर करने का प्रयास तेज कर दिया है।ट्रेड शो में आ सकते हैं 50 हजार से अधिक लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच नया रास्ता खुलने से परी चौक और सूरजपुर घंटाघर चौक पर जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। ट्रेड शो के दौरान 50 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। विदेशी मेहमानों के साथ अतिमहत्वपूर्ण लोग भी ट्रेड शो में आएंगे। ऐसे में प्राधिकरण के परियोजना विभाग का लक्ष्य है कि इस नई सड़क को 25 सितंबर से पहले चालू कर दिया जाए। हिंडन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.