नोएडा-ग्रेटर नोएडा आज से दौड़ेंगी 11 सिटी बसें, CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी; जानें रूट-किराया
नोएडा, जून 12 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नोएडा के लोगों को 11 सिटी बसों का तोहफा देंगे। वह लखनऊ से वर्चुअल रूप से इनको हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नोएडा सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में सिटी बसों का शुभारंभ कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान समेत अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे। पहले 10 बसें चलाने की तैयारी ही थी। अब 11 बसों के संचालन को मंजूरी मिल गई है। गुरुवार को प्राधिकरण की एईसीओ वंदना त्रिपाठी, एसीईओ सतीश पाल समेत तमाम अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी और कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।इन रूट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.