बागपत, अप्रैल 29 -- खेकड़ा। दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को और मजबूत बनाने के लिए ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना नई क्रांति साबित होने जा रही है। रैपिड रेल के बाद अब यह महत्वाकांक्षी योजना नोएडा और गाजियाबाद को बागपत के खेकड़ा होते हुए हरियाणा से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन और भी तेज व सुगम हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर हरियाणा के सोनीपत और कुंडली से शुरू होकर बागपत के खेकड़ा, हापुड़, गाजियाबाद के दुहाई दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा होते हुए पलवल तक जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई करीब 270 किलोमीटर प्रस्तावित है, जिसे एनसीआर की रिंग रेल के रूप में विकसित किया जाएगा, ठीक उसी तरह जैसे दिल्ली के बाहर रिंग रोड नेटवर्क है। यह भी पढ़ें- डीएमआरसी तीन रूट की डीपीआर बनाने में जुटा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर में ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.