गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। नोएडा क्रिकेट स्टेडियम निर्माण एवं मरम्मत कार्य में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में विशेष सीबीआई अदालत में गुरुवार को डिस्चार्ज अर्जी पर आंशिक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तारीख तय की है। सीबीआई के अनुसार, सेक्टर-21ए स्थित क्रिकेट स्टेडियम में निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया। जांच में कई कार्य अधूरे या मौके पर नहीं मिलने का भी दावा किया गया है। सीबीआई ने तत्कालीन मुख्य अभियंता यादव सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। यह भी पढ़ें- बीईसीआईएल रिश्वत मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर हुई सुनवाई अगली सुनवाई में शेष बहस पूरी होने के बाद अदालत आगे की न्यायिक प्र...