नोएडा, अगस्त 29 -- नोएडावासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर को बिजली कटौती से राहत दिलाने के लिए करीब 20 सेक्टरों और सोसाइटियों में स्वचालित रिंग मैन यूनिट (आरएमयू) लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद शेष सेक्टर और सोसाइटी में आरएमयू लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी। जिले के बिजली उपकेंद्र के फीडरों पर आरएमयू लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीते महीनों पायलट प्रोजेक्ट के तहत नोएडा के सेक्टर-20 के बिजली उपकेंद्र पर काम शुरू कर दिया गया था। इससे एक फीडर लाइन से दिक्कतें आने पर दूसरी फीडर लाइन से तुरंत आपूर्ति शुरू होती है। इसे मैन्युअली चलाने की आवश्यकता नहीं होती। सेक्टर-20 के बिजली उपकेंद्र पर ट्रायल सफल होने के बाद शहर के अन्य उपकेंद्रों पर आरएमयू लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया। मार्च 2027 तक...