नोएडा, मई 25 -- नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास से सेक्टर-94 पुश्ते तक बनने वाली एलिवेटेड रोड का रूट फाइनल करने का काम अंतिम चरण में है। प्राधिकरण के अधिकारियों का मानना है कि अगले एक हफ्ते से दस दिन के अंदर रूट फाइनल कर दिया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड के लिए प्राधिकरण आईआईटी रुड़की से डिजाइन तैयार करवा रहा है। इस एलिवेटेड की डिटेल डिजाइन रिपोर्ट दो रूट की बनेगी। पहला रूट चिल्ला एलिवेटेड रोड से होकर कालिंदी कुंज रोड पार करते हुए सेक्टर-94 के गोल चक्कर का है। दूसरा रूट, शहदरा नाले के साथ और आगे बढ़कर ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के आगे से बाएं मुड़कर सीधे सेक्टर-94 में यमुना पुश्ता रोड से मिलाने का है। प्राधिकरण इनमें से उस रूट का चयन करेगा जो ट्रैफिक की रफ्तार के लिए उपयोगी होगा। इस नए एलिवेटेड रोड की लंबाई 1.2 मीटर से 1.6 किलोमीटर के बीच में...