नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा-गाजियाबाद और दिल्ली के बीच आवाजाही करने वाले करीब 50 हजार लोगों को हर दिन फायदा मिलेगा। इस उद्देश्य के साथ NH-9 के पास नोएडा सेक्टर- 62 और सेक्टर-63 मॉडल टाउन गोल चक्कर पर 'स्काईवॉक' बनाया जा रहा है। नोएडा के सांसद महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने एक साथ मिलकर बुधवार को इसका शिलान्यास किया। विधायक पंकज सिंह ने बताया कि यह स्काईवॉक वृताकार आकृति का होगा। जो इस गोलचक्कर के चारों ओर घूमेगा और सभी रास्तों से इसमें चढ़ने और दूसरी तरफ उतरने की सुविधा होगी। लगभग 26 करोड़ 34 लाख रुपए की लागत बनने वाली स्काईवॉक में सुरक्षा की दृष्टि से स्टील की छत होगी। पिलरो पर टिका पूरा स्ट्रक्चर होगा। इसमें चार स्थानों पर एंट्री और एग्जिट पर लिफ्ट और एक्सीलेटर भी लगाए जाएंगे।हर दिन करीब 50 हजार लोग पैदल गुजरते हैं यहां से विधायक ने कहा ...