नोएडा, अक्टूबर 5 -- नोएडा में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में महिला चेहरा छिपाकर बाहर निकलती दिख रही है। इसी दौरान दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर ले जाती हुई दिख रही हैं और स्टोर का ही एक व्यक्ति उस पर चोरी का आरोप लगाता सुनाई देता है।एक महीने में कई बार घी-तेल ले गई महिला वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महिला पिछले एक महीने में कई बार स्टोर से घी और तेल ले गई और उसकी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुईं। हालांकि, वायरल वीडियो में इसका कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं है। सेक्टर 20 पुलिस के मुताबिक महिला ने स्टोर से लिए गए सामान का भुगतान कर दिया था। यह भी पढ़ें- नोएडा : मॉल में शॉपिंग ...