नोएडा, अगस्त 4 -- नोएडा के 7 स्कूलों पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़ा ऐक्शन लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 7 प्राइवेट स्कूलों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इन स्कूलों पर उत्तर प्रदेश फीस रेगुलेशन एक्ट के नियमों का उल्लंघन का आरोप है। इन्होंने तय सीमा से अधिक फीस बढ़ाई या बिना मंजूरी के अलग-अलग शुल्क लगाए।जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी का फैसला आधिकारिक बयान के अनुसार, स्कूलों पर जुर्माना लगाने का फैसला गौतम बुद्ध नगर जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम की अध्यक्षता में हुई जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक में लिया गया। कमेटी ने 2026-27 अकादमिक सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों की प्रस्तावित फीस बढ़ोतरी की समीक्षा की। कमेटी ने उत्तर प्रदेश सेल्फ-फाइनेंस्ड इंडिपेंडेंट स्कूल्स (फीस रेगुलेशन) एक्ट...