हापुड़, फरवरी 27 -- नोएडा के दनकौर थानाक्षेत्र के गांव तिल मंडपा निवासी सुहैल की मेरठ में दो साल पहले हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पांच आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। लिसाड़ी गेट की आमिर कॉलोनी के पास 9 फरवरी 2024 को बोरे में युवक की सिर कटी लाश चार टुकड़ों में बरामद हुई थी। पुलिस ने काफी तलाशा लेकिन सिर नहीं मिला। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सुहैल पुत्र फजरूल हसन निवासी गौतमबुद्धनगर थाना दनकौर के मंडपा गांव के रूप में हुई। सुहैल नोएडा में एक कंपनी में काम करता था और आठ फरवरी की शाम से लापता था। परिजनों ने बताया कि सुहैल का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और मेरठ उसी से मिलने आया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए वीडियो फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आमिर कॉलोनी निवासी रुकसाना, फिरोज, दानिश्ता, अमजद और नफीस को 27 फरवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.