नोएडा के सुपरनोवा प्रोजेक्ट में 7 साल बाद फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू, उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत
नोएडा, नवम्बर 28 -- नोएडा सेक्टर-94 में बनी सुपरनोवा परियोजना में करीब सात वर्ष बाद फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। करीब एक साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा प्राधिकरण को बिना बकाया लिए रजिस्ट्री शुरू कराने के आदेश दिए थे। सुपरनोवा दिल्ली-एनसीआर की ही नहीं बल्कि उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत है। इस परियोजना में नोवा ईस्ट और नोवा वेस्ट टावर में बने फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हुई है। इस परियोजना के 497 फ्लैट की रजिस्ट्री होनी है। दिवालिया प्रक्रिया के चलते वर्ष 2019 से फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी हुई थी। दिसंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने प्राधिकरण को बिना बकाया लिए फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू करने और अधिभोग प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया था। ऐसे में करीब सात साल के इंतजार के बाद खरीदारों को राहत मिली है। अधिकारियों ने बताया कि सुपरनोवा में सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.