नोएडा के सियासी अखाड़े में उतरेंगी शालिनी सिंह? बृजभूषण की वकील बेटी ने BJP के दिग्गजों की बढ़ाई बेचैनी
नोएडा, मई 13 -- उत्तर प्रदेश की केसरगंज सीट से भाजपा सांसद रह चुके पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की वकील बेटी शालिनी सिंह ने नोएडा के सियासी माहौल को गरमा दिया है। खुद को कट्टर भाजपाई बताने वाली शालिनी सिंह की पिछले 8 महीने से नोएडा में तेजी से सक्रियता बढ़ी है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर शालिनी सिंह की सक्रियता को देखा जा रहा है। इससे अन्य राजनीतिक धुरंधरों की बेचैनी बढ़ गई है। 8 माह पहले एक सोसाइटी में हुए कवि सम्मेलन में मंच पर काव्य पाठ के बाद से शालिनी सिंह की सक्रियता बढ़ गई है। युवराज की मौत का मामला रहा हो या श्रमिक आंदोलन, जर्जर जनता फ्लैटों का मुद्दा और लोगों की अन्य समस्याएं, वह सभी को मंच से उठा रही हैं। वह क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंच कर अपनी संस्था 'नोएडा सिटीजन फोरम' के माध्यम से समस्याओं के समाधान का प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.