मिर्जापुर, जनवरी 22 -- कछवा। आदर्श नगर पंचायत कछवा के थाना तिराहे पर गुरुवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के कछवा मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय व मझवा मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह की अगुवाई में कार्यकर्तांओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिए। वे दोपहर बाद कटक मार्ग होते हुए कछवा पहुंचे तो मंडल अध्यक्षों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अजय उपाध्याय,भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, गोपाल सिंह, मुरारी सिंह, अजय सेठ, राम आसरे उर्फ गुड्डू सिंह,उमाशंकर बिंद, अभिषेक उर्फ सल्लू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.