नोएडा के लिए हफ्ते में 4, दिल्ली के लिए 3 दिन फ्लाइट; यूपी के इस शहर को मिली बड़ी सौगात
वरिष्ठ संवाददाता, जून 30 -- UP News: यूपी के बरेली एयरपोर्ट के उड़ान नेटवर्क में दो नई फ्लाइटें जुड़ने जा रही हैं। एक जुलाई से नोएडा और दो जुलाई से दिल्ली-बरेली के बीच नियमित हवाई सेवा शुरू होगी। दोनों उड़ानों का संचालन इंडिगो की एटीआर विमान से किया जाएगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने नई सेवाओं के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहली उड़ान से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं, बरेली-दिल्ली हवाई सेवा करीब ढाई वर्ष बाद फिर से शुरू हो रही है। इसके बंद होने के बाद से ही शहरवासी लगातार दिल्ली के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे। अब दिल्ली के साथ-साथ नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से भी सीधी कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। दोनों नई उड़ानों की बुकिंग करीब एक महीने पहले शुरू हो चुकी है और शुरुआती दिनों की अधिकांश सीटें पहले ही बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.