नोएडा के लिए निकली किशोरी लापता
रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 22 जून को दोपहर में घर से नोएडा जाने के लिए निकली थी। तय समय के बाद भी उसके गंतव्य पर नहीं पहुंचने और घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों समेत सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। ट्रांजिट कैंप कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.