नोएडा के लिए निकला किशोर लापता हुआ
गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर सोमवार शाम घर से नोएडा जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मां ने विजयनगर थाने में शिकायत दी। पुराना विजयनगर में रामलीला मैदान के पास रहने वाली शांति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र प्रांशू 29 जून की शाम करीब पांच बजे किसी काम से नोएडा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवार ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, गांव के परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर फोन कर जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पूरी रात तलाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.