नोएडा के मॉल में जमकर चले लात-घूंसे, लाइटर मांगने पर भिड़ गए 2 गुट
नोएडा, जून 21 -- नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक बार में लाइटर मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी कुछ ही समय बाद मारपीट में बदल गई। इस दौरान घायल युवक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिल्ली के प्रहलादपुर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी निखिल पासवान ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका भाई सौरभ पासवान 14 जून को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित मौसम बार एंड रेस्टोरेंट में पार्टी करने गया था। पार्टी के दौरान वहां मौजूद विक्रम आदित्य ने उससे लाइटर मांगा। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विक्रम आदित्य और उसके साथ मौजूद दो-तीन लोगों ने निखिल और उसके दोस्तों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.