नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-38ए स्थित बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को आधुनिक बनाने की मंजूरी दी है। इसका कायाकल्प लगभग 20 करोड़ रुपये से किया जाएगा। परियोजना में 26 बसों के लिए शेड वाली पार्किंग, इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट, फूड कोर्ट, टिकट काउंटर और यात्रियों के बैठने के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय बनाए जाने की योजना है। इसके अलावा ऑटो के लिए अलग ड्रॉप एरिया और पुलिस चौकी की सुविधा भी होगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे सेक्टर-37 और महामाया फ्लाईओवर के पास लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।आधुनिक ढंग से किया जाएगा डेवलप प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-38ए में बने बॉटनिकल गार्डन बस स्टैंड को आधुनिक ढंग से विकसित किया जाएगा। इस परियोजना को प्राधिकरण के सीईओ ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब आईआईटी दिल्ली को फाइल भेज...