मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट का एक छात्र साइबर ढगी का शिकार हो गया है। मामले को लेकर छात्र ने मोतिहारी साइबर थाना में आवेदन देकर खुद को साइबर धोखाधड़ी में फंसने की साजिश का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रियम कुमार ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पीड़ित छात्र ने बताया है कि वह वर्तमान में स्नातक का छात्र है। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंअवा गांव निवासी एक युवक से हुई थी। बाद में पढ़ाई के सिलसिले में वह दिल्ली चला गया, जहां उक्त युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे नोएडा स्थित एक बैंक में ले जाकर खाता खुलवा दिया था । छात्र ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति अपने आप को बैंक कर्मी बताकर उसके आधार कार्ड, फोटो समेत अन्य दस्तावेज ले लिया और कई कागजातों पर हस्ताक्षर करा...