नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थाई रोजगार की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों के युवा प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठे हैं। युवाओं में एयरपोर्ट पर अबतक नौकरी न मिलने से आक्रोश है। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। युवाओं का कहना है कि एयरपोर्ट बना रही कंपनी यापल का दावा है कि एयरपोर्ट के प्रथम चरण में करीब पांच हजार लोग काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने 30 कंपनियों का चयन किया है। 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जबकि अप्रैल में उड़ान का दावा किया जा रहा है, लेकिन युवाओं को नौकरी के संबंध में अभी तक ऑफर लेटर प्राप्त नहीं हुए है। इस विरोध में वह बुधवार की दोपहर आक्रोशित होकर एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर धरना देकरर बैठ गए। बता...