नोएडा के पीजी में असम की 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, कमरे से मिली लाश
नोएडा, अगस्त 11 -- रवि प्रकाश सिंह रैकवार नोएडा के बरौला गांव स्थित बंसल मंदिर के पास एक पीजी में असम की 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की की खून से लथपथ लाश उसी मकान की पहली मंजिल पर रहने वाले एक शख्स के कमरे से बरामद हुई। शव पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी कमरे में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी मूलरूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। लड़की और उसकी सहेली नौकरी की तलाश में नोएडा आई थीं। उसकी पहचान महक अहमद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली थी। महक 12वीं पास थी और करीब तीन हफ्ते पहले ही अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी। वह अपनी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.