नोएडा के परीक्षा केंद्र की लॉगिन आईडी से लीक हुआ पेपर, प्रश्नपत्र रद्द होना तय
लखनऊ, मई 23 -- डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं में बीते गुरुवार को पेपर लीक हुआ था। बीटेक छठे सेमेस्टर के 'कंप्यूटर नेटवर्क' विषय का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पहले ही लीक हो गया था, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नोएडा के एक प्रतिष्ठित परीक्षा केंद्र के लॉगिन आईडी और पासवर्ड (क्रिडेंशियल्स) का इस्तेमाल कर पेपर डाउनलोड किया गया और व्हाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुपों पर वायरल कर दिया गया। इस गंभीर चूक के बाद अब छठे सेमेस्टर की इस परीक्षा का निरस्त होना तय माना जा रहा है। मामला तब खुला जब गाजियाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान एक छात्र अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। नोएडा के जिस कॉलेज की भूमिका संदिग्ध पाई जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.