नोएडा के नीर और आगरा की कुहू बनी चैम्पियन
कानपुर, अक्टूबर 4 -- कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में खेली जा रही स्व. सीताराम पांडेय मेमोरियल द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष एकल में नोएडा के नीर नेहवाल, महिला एकल वर्ग में आगरा की कुहू विजेता बनी। प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 15-10, 16-14 से हराकर ट्रॉफी जीती। महिला एकल वर्ग के फाइनल में आगरा की कुहू ने कानपुर की दिव्यांशी गौतम को 21-19, 8-2 (रिटायर्ड) से पराजित कर खिताब जीता। पुरुष युगल में उन्नाव-लखीमपुर खीरी के अर्चित सिन्हा और शिवम वर्मा की जोड़ी ने आगरा के आयुष अग्रवाल और दक्ष गौतम को हराकर खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Kanpur News: दिव्यांशी, तरनजीत, काजल व कुहू पहुंची अंतिम चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.