नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा के एक नामी स्कूल ने पैरेंट्स को गुरुवार को एक मेल भेजा है। मेल में लिखा है कि स्कूल के कैटरर के पास 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी है। मेल में जानकारी दी गई है कि कैटरर के पास अब सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक बचा है। अगर शनिवार तक नया एलपीजी नहीं मिला तो सोमवार से बच्चों का लंच और स्नैक्स बंद हो सकता है। ऐसे में आप वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखें। ई-मेल में लिखा गया है कि 'हमारे कैटरर ने हमें सूचित किया है कि पश्चिम एशियाई युद्ध के चलते एलपीजी की हो रही कमी की वजह से वह स्कूल के लंच और स्नैक्स बनाने के लिए आवश्यक मात्रा में एलपीजी की जरूरत को पूरा कर पाने में फिलहाल असमर्थ हैं। उनके पास सिर्फ दो दिनों का ही गैस स्टॉक बचा है और उम्मीद है कि शनिवार तक एलपीजी का नया स्टॉक हासिल कर लेंगे। अगर ऐसा नहीं होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.