नोएडा, फरवरी 14 -- नोएडा शहर के डूब क्षेत्र की 40 से अधिक कॉलोनियों में हर महीने करीब 35 करोड़ रुपये की बिजली चोरी हो रही है। यह बिजली चोरी अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रही है। इससे जहां बिजली अधिकारियों व ठेकेदारों की जेबें भर रही हैं, वहीं विद्युत निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। डूब क्षेत्र में चोटपुर कॉलोनी, छिजारसी कॉलोनी, बहलोलपुर कॉलोनी, सोरखा कॉलोनी, कुलेसरा कॉलोनी व हल्दौनी कॉलोनी आदि गांवों की कॉलोनियां आती है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार इन कॉलोनियों में 70 हजार से अधिक परिवार रहते हैं, जोकि फ्रीज, वॉशिंग मशीन व एसी आदि का खूब प्रयोग कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर औसतन पांच हजार रुपये बिल बनता है। कनेक्शन नहीं होने की वजह से इन क्षेत्रों के उपभोक्ता कॉलोनी में बिजली के ठेकेदारों को रुपये देकर बिजली का प्रयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.