नोएडा, मार्च 22 -- नोएडा शहर में बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए नौ सेक्टरों में 33/11 केवी के 19 नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए विद्युत निगम की टीम ने नोएडा प्राधिकरण के नियोजन विभाग के साथ जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। शहर में स्काडा योजना के तहत बिजली ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए 33/11 केवी के सेक्टर-8, 63, 65, 80, 81, 94, 106, 132 सेक्टर-140 में 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए बीते दिनों प्राधिकरण सीईओ ने भी पत्र का संज्ञान देते हुए विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग को उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करके उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, ताकि बिजली उपकेंद्र बनाने का कार्य जल्द शुरू हो सके। इससे जिले के साढ़े चार लाख उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.