महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की पारंपरिक मिठास अब देश-विदेश के कारोबारियों के बीच अपनी पहचान बनाने को तैयार है। महराजगंज की मशहूर रामकटोरी नोएडा के इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपनी मिठास बिखेरेगी। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस व्यापारिक आयोजन में जिले से मिठौरा के चयनित उद्यमी सुदीश कुमार रामकटोरी का स्टॉल लगाएंगे। यहां देश-विदेश से आने वाले उद्यमियों, कारोबारियों और दुकानदारों को महराजगंज के इस पारंपरिक स्वाद से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे जिले के दस कालीन कारोबारीस्थानीय उत्पादों की पहचान स्थानीय उत्पादों को बाजार और पहचान दिलाने के लिए जिले में एक जनपद एक व्यंजन के तहत रामकटोरी, मीठा समोसा, गुड़ और लिट्टी-चोखा को शामिल किया गया है। 25 से 29 सितंबर तक नोएडा म...