ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 10 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आरजी लग्जरी होम परियोजना में 15 वर्ष बाद लोगों को फ्लैट मिलने शुरू हो गए हैं। आईआरपी की निगरानी में यह परियोजना पूरी हुई है। दावा है कि आईआरपी की निगरानी में पूरा होने वाला यह दिल्ली-एनसीआर का पहला प्रोजेक्ट है। आरजी ग्रुप ने वर्ष 2010 में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यह परियोजना लॉन्च की थी, लेकिन पिछले लंबे समय से यह प्रोजेक्ट अटका था और उसमें फ्लैट खरीदने वाले लोग पिछले 15 सालों से परेशान थे। इस प्रोजेक्ट के खिलाफ दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी थी, लेकिन बाद में आईआरपी की निगरानी में बिल्डर को ही प्रोजेक्ट पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोरोना के बाद 2021 में काम शुरू हुआ था। अब प्राधिकरण से परियोजना के नौ टावरों में बने 1918 फ्लैटों के लिए अधिभोग प्रमाणपत्र यानी ओसी जारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.