नोएडा, अप्रैल 14 -- Noida News : उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा की स्वर्ण जयंती मनाए जाने से ठीक पहले हुए श्रमिकों के सबसे बड़े हिंसक आंदोलन ने शासन-प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी है। पूरा प्रशासनिक अमला स्थापना दिवस की तैयारियों के बजाए अब आंदोलन को शांत कर हालात सामान्य बनाने में जुट गया है, जिससे निवेश और औद्योगिक इकाइयों पर इसका असर न पड़े। नोएडा का स्थापना दिवस 17 अप्रैल को है और इस बार नोएडा अपनी 50 साल की आयु पूर्ण कर रहा है। इस दिन दस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी आमंत्रण भेजा गया। नोएडा में विश्व की कई बड़ी कंपनियां स्थापित हो चुकी हैं और पूरे प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व देने वाले जिलों में यह पहले नंबर पर है। यह भी पढ़ें- वेतन, ओवरटाइम, मेडिकल सुविधा. CM ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.