नोएडा, दिसम्बर 7 -- साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने चीन के ठग गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर जालसाजी करते थे। उन्होंने बीते दिनों इंजीनियरिंग कंसलटेंसी से जुड़े व्यक्ति से 12 करोड़ रुपये ऐंठे थे। माना जा रहा है कि नोएडा में किसी एक शख्स हुई यह अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी है। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इसी माह की तीन तारीख को साइबर क्राइम थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ठगों ने निवेश करने पर मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे करीब 12 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस टीम ने जब मामले की जांच शुरू की तो विवेचना के दौरान अर्जुन सिंह, पंकज गुप्ता, रुपेंद्र पाल और तेजपाल के नाम सामने आए, सभी बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस टीम ने शनिवार को चारों को दबोच लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.