नोएडा की फैक्ट्री में आग बुझाते समय बागपत के दो फायरकर्मी शहीद
बागपत, अगस्त 5 -- बागपत। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 इंडस्ट्रियल एरिया में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने की फैक्ट्री में सोमवार रात लगी आग पर काबू पाने के दौरान दीवार और लोहे का बीम गिरने से बागपत के दो जांबाज फायरकर्मी शहीद हो गए। शहीद होने वालों में सहबानपुर गांव निवासी फायरमैन रोहित यादव और हिलवाड़ी गांव के रहने वाले मुख्य चालक फायर तीरथ पाल हैं। दो जवानों की शहादत से जिले में शोक व्याप्त है। मंगलवार देर शाम गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि तीरथल पाल तोमर 1998 में अग्निशमन विभाग में भर्ती हुए थे। इस समय वह ग्रेटर नोएडा में तैनात थे। वह हमेशा अपने काम को प्राथमिकता देते थे। गांव के लोगों ने बताया कि जब भी वह छुट्टी पर गांव आते थे तो सभी से बहुत आदर से मिलते थे। सोमवार रात लगभग तीन बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.